फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ा: मुखिया विहीन हैं गगोलीहाट के 25 इंटर और 11 हाईस्कूल, बगैर प्रधानाचार्यों के संचालित हो रहे है विद्यालय

Fri, 23 Aug 2024 12:21 PM IST
हीरा मेहरा गिरीश पंत, संवाद

सार

गंगोलीहाट विकासखंड के सभी हाईस्कूल और इंटर कॉलेज बगैर प्रधानाचार्य के संचालित हो रहे हैं। पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे इन विद्यालयों में शिक्षकों और प्रवक्तााओं को प्रधानाचार्य का प्रभार देने से व्यवस्था बिगड़ रही है।
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

गंगोलीहाट में शिक्षा व्यवस्था में बेहतरी के दावों के बीच गंगोलीहाट विकासखंड के सभी हाईस्कूल और इंटर कॉलेज बगैर प्रधानाचार्य के संचालित हो रहे हैं। पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे इन विद्यालयों में शिक्षकों और प्रवक्तााओं को प्रधानाचार्य का प्रभार देने से व्यवस्था बिगड़ रही है।

गंगोलीहाट विकासखंड में 25 इंटर कॉलेज और 11 हाईस्कूल संचालित हैं। सभी विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पद रिक्त हैं। प्रभारी प्रधानाचार्य के भरोसे विद्यालयों को संचालित किया जा रहा है। शिक्षक और प्रवक्ता को प्रधानाचार्य का प्रभार देने से उनके लिए कक्षा में समय देना मुश्किल हो रहा है। इसकी मार विद्यार्थी सह रहे हैं। प्रधानाचार्य का दायित्व निभा रहे शिक्षक के लिए अपने विषय का कोर्स समय पर पूरा करना भी चुनौती बन गया है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: राज्य लोक सेवा आयोग को कानून के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मिली हरी झंडी, HC ने क्या कहा?
विज्ञापन


हाईस्कूलों में शिक्षकों के 123 पद रिक्त
गंगोलीहाट विकासखंड में संचालित 11 हाईस्कूलों में शिक्षकों के 331 पद स्वीकृत हैं। 123 पद लंबे समय से रिक्त हैं। वहीं इंटर कॉलेजों में प्रवक्ताओं के 172 पर रिक्त हैं। शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे अभिभावक भी चिंतित हैं।

शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। प्रधानाचार्यों की भी विद्यालयों में जल्द तैनाती की उम्मीद है।

विज्ञापन

- अशोक कुमार जुकरिया, सीईओ, पिथौरागढ़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें