टनकपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से आए डंपर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ननद-भाभी की मौत हो गई। काशीपुर में एक महिला अधिवक्ता ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। पढ़िए कुमाऊं की खबरें
1-टनकपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से आए डंपर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ननद-भाभी की मौत हो गई जबकि बाइक चालक भाई और उसका बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
2- काशीपुर में एक महिला अधिवक्ता ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने पुलिस को मृतका द्वारा लिखा सुसाइड नोट दिया। बताया जाता है कि सुसाइड नोट में मृतका ने मानसिक रूप से परेशान होने का जिक्र किया है। उधर घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
3- हल्द्वानी के मंगलपड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहीं 101 दुकानों को तोड़ने संबंधी नोटिस मिलने से व्यापारियों में आक्रोश है। गुस्साए व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र आदेश वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
4- सालों से धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट के कई गांवों के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं हर रोज खतरे के बीच गरारी से नदियों को पार करते हैं। अब लोनिवि लोगों की इस गंभीर समस्या का समाधान करेगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। डीडीहाट, धारचूला में नदियों में स्थापित गरारी की जगह अब झूलापुल बनेंगे, इसकी डीपीआर जल्द तैयार होगी।
Pithoragarh News: डीडीहाट, धारचूला नदी पार करने के लिए बनेंगे झूला पुल, जल्द तैयार होगी डीपीआर