फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन पानी बंटने से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर में मंगलवार को आंवलाघाट पेयजल योजना से बंटने से राहत मिली। सोमवार को इस योजना से पानी की सप्लाई न होने से करीब 30000 आबादी पेयजल से वंचित रही थी।
विज्ञापन


एक दिन के ब्रेक के बाद आंवलाघाट योजना से पानी की सप्लाई हुई। सिमलगैर, खड़कोट, सेरा, डाक बंगला क्षेत्र, सिनेमा लाइन, नया बाजार, पुराना बाजार, टकाना क्षेत्र के लोगों को दूसरे दिन पानी मिला। आंवलाघाट पेयजल योजना की बिजली सप्लाई में पहुंची बाधा के कारण सोमवार को पानी की सप्लाई नहीं हुई। बारहमासी सड़क निर्माण के कारण घाट पेयजल योजना से सप्लाई अक्सर बाधित हो रही है। आंवलाघाट से भी पानी की सप्लाई बाधित होने से सोमवार को आधे शहर में पानी का वितरण नहीं हो सका था।
72 हजार आबादी वाले शहर के लिए घाट लिफ्ट पेयजल योजना, ठुलीगाड़ पेयजल योजना, रई पेयजल योजना से पहले से बनी हैं। अप्रैल 2018 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र
विज्ञापन


सिंह रावत और पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने 74 करोड़ रुपये की धनराशि की आंवलाघाट पेयजल योजना जनता को समर्पित की थी। इस योजना से 12 एमएलडी पानी रोज शहर को मिलना था। शुरुआत में 6 एमएलडी पानी मिलने की बात कही गई थी, लेकिन शुरुआती दौर में भी योजना लड़खड़ा गई। योजना से तीन एमएलडी पानी भी सप्लाई नहीं हुआ। योजना के पंप भी खराब होने की बात सामने आई। खामियों की जांच कराने का भी एलान हुआ। वर्तमान में योजना से 6 एमएलडी पानी मिलने का दावा किया जा रहा है। बावजूद इसके पेयजल संकट समझ सेेेे परे है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार का कहना है कि आंवलाघाट योजना से पानी की सप्लाई होने के बाद मंगलवार को सभी इलाकों में पानी बंटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें