फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्वांकोट मोटर मार्ग में डामरीकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। गोवत्सा से ख्वांकोट को जाने वाली सड़क डामरीकरण नहीं होने से बदहाल पड़ी है। कई स्थानों पर सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। 11 साल बाद भी डामरीकरण नहीं होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने सड़क पर डामरीकरण नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस के डीडीहाट आईटी विधानसभा उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पोखरिया ने कहा है कि 2007 में गोवत्सा से ख्वांकोट को जोड़ने वाली सड़क की कटिंग का कार्य पूरा हो गया था। इस मार्ग को बने 11 साल हो चुके हैं। इसके बावजूद सड़क में डामर नहीं किया गया है। कच्ची सड़क पर वाहन संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का भय बना रहता है।

सबसे अधिक परेशानी बरसात में होती है। बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ के कारण वाहनों का संचालन नहीं हो पाता है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। उनका कहना है कि कई बार मांग उठाने के बाद भी लोक निर्माण विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने सड़क पर डामरीकरण नहीं करने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें