फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली एवं इंटरनेट की समस्या से गोल्डन कार्ड बनाने की गति धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत धारचूला क्षेत्र में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड बेहद धीमी गति से बन रहे हैं। बिजली की कटौती और इंटरनेट की समस्या के कारण दूर दराज गांवों से मीलों पैदल चलकर आये लोगों को मायूस होकर वापस जाना पड़ रहा है। संयुक्त चिकित्सालय में अभी तक सिस्टम नहीं होने से लोगों को 30 रुपये देकर कॉमन सर्विस सेंटर में गोल्डन कार्ड बनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


18 सितंबर को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने इस योजना के तहत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिए थे। धारचूला संयुक्त चिकित्सालय में आयुष्मान मित्र की नियुक्ति होने के बाद भी अभी तक मात्र 83 गोल्डन कार्ड ही निशुल्क बन पाये हैं। इसका मुख्य कारण अस्पताल में अभी तक गोल्डन कार्ड बनाने के लिए कंप्यूटर सिस्टम नहीं लगना है।

संयुक्त चिकित्सालय के नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि उनको 25 दिसंबर को अस्पताल में सिस्टम (कंप्यूटर, स्केनर और प्रिंटर) लगाने के निर्देश मिले हैं, जिसका एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारी को भेज दिया है। एक सप्ताह में सिस्टम लगा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों के गोल्डन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


सीएमओ ऊषा गुंज्याल ने बताया कि आर्थिक व सामाजिक सर्वे के आधार पर जिले में 19278 परिवार के कार्ड और तहसील धारचूला में 2920 परिवारों के गोल्डन कार्ड बनने हैं। उन्होंने कहा कि जनहितकारी योजना के प्रचार प्रसार के लिए सभी अस्पतालों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें