फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं को किसान का दर्जा मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। दलित महिला किसान संगठन से जुड़े 16 संगठनों ने ग्रामीण महिलाओं को महिला किसान का दर्जा देने की मांग उठाई है। कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया जाना बेहद जरूरी है। पहाड़ पर कृषि का ज्यादातर काम महिलाएं ही संभालती हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पर्यटक आवासगृह में हुई महिला किसानों के एक दिनी नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए अर्पण संस्था की सचिव रेनू ठाकुर ने महिला किसानों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। ओरकल संस्था के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में प्रशिक्षण देते हुए रितू सौगानी ने महिलाओं को निर्णय लेने की क्षमता और महिला किसानों को सशक्त बनाने संबंधी कई टिप्स दिए।

कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए सजग रहना पड़ेगा। जब महिलाएं कृषि से संबंधित सारा काम करती हैं तो उनको किसान का दर्जा दिया जाना चाहिए और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ महिलाओं को मिलना चाहिए। प्रशिक्षण में कालिका, गैरागांव, तल्लागांव, देवल, संगलतड़, चिफलतरा, हुड़की, ओगला, अस्कोट, हिनकोट, कांडामानसिंह की 45 महिला किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण को संपन्न कराने में खीमा जेठी, मनोज नेगी, विनोद, जगदीश, हेमलता, ज्योति ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें