फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय स्कूल की पेयजल लाइन तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीमा सड़क संगठन के मजदूरों ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान जौलजीबी स्थित वनरावत आवासीय विद्यालय को जाने वाली पेयजल लाइन को तोड़ दिया है। गर्मियों की छुट्टी के बाद विद्यालय एक जुलाई को खुलेगा, यदि तब तक पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं हुई तो आवासीय विद्यालय के बच्चों के सामने गंभीर संकट पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य केएस मेहरा ने बताया कि पिछले तीन दिन से विद्यालय में पेयजल सप्लाई ठप है। उन्होंने इसकी जानकारी सीमा सड़क संगठन के स्थानीय प्रभारी को दी, लेकिन अब तक लाइन की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया है। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान पेयजल लाइन टूट गई है।

प्रधानाचार्य ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखते हुए आग्रह किया है कि अगले 24 घंटे में यदि पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं की गई तो एक जुलाई से गंभीर संकट पैदा हो जाएगा। आवासीय विद्यालय में इस समय 50 विद्यार्थी और पांच कर्मचारी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें