फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में हुए 140 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में बुधवार को अल्ट्रासाउंड के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। लोहाघाट से आए रेडियोलॉजिस्ट ने 140 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया। निजी अस्पतालों में भी अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती महिलाओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


पांच लाख की आबादी वाले पिथौरागढ़ जिले के सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड के लिए एक रेडियोलॉजिस्ट तक नहीं है। जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट अस्वस्थ हैं, जबकि महिला अस्पताल में पद रिक्त चल रहा है। महिला अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। कुछ समय से अल्ट्रासाउंड के लिए लोहाघाट से रेडियोलॉजिस्ट आ रहे हैं।

लोहाघाट से रेडियोलॉजिस्ट के नहीं आ पाने से पिछले तीन सप्ताह से जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए थे। बुधवार को अल्ट्रासाउंड के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। लोहाघाट से आए रेडियोलॉजिस्ट डॉ.रखौलिया ने 140 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया। इधर शहर के निजी अस्पतालों में भी अल्ट्रासाउंड के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें