फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और चोटियों पर हिमपात से ठिठुरा पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में बुधवार को बारिश हुई। इससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चोटियों पर लगातार हिमपात से पिथौरागढ़ का पारा 18 से चार डिग्री लुढ़ककर 14 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


मुनस्यारी में सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। दिन में पंचाचूली, हंसलिंग सहित अन्य चोटियों पर जमकर हिमपात हुआ। अपरान्ह तीन बजे बाद मुनस्यारी में बारिश शुरू हो गई। चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से मुनस्यारी में कड़कड़ाती ठंड पड़ने लगी है। बुधवार को भी लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाए।

उधर, धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले चार दिनों से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने से बुधवार को पिथौरागढ़ का पारा भी चार डिग्री लुढ़क गया है। मंगलवार को पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान जहां 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री था, वहीं बुधवार सुबह अधिकतम तापमान 14, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि दिन में धूप निकलने से जिला मुख्यालय में अभी ठंड से कुछ राहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें