बेड़ीनाग/धारचूला। अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चौहान को कोलकाता में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार करने के विरोध में परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद ममता बनर्जी सरकार का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की टीएमटी सरकार छात्र आंदोलन का दमन कर रही है।
प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष सूरज कुमार, नगर मंत्री पीयूष उपाध्याय, पूर्व महासचिव धीरज महर, शैलेश कुमार, विजय कार्की, जसवंत रौतेला, महेंद्र कुमार, सोनल बोरा, शुभम उप्रेती, गोकुल नेगी, कमलेश कुमार, सुमित आदि शामिल थे। उधर, राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार के विरोध में प्रदर्शन करने के बाद ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस दौरान सागर बिष्ट, शुभम बंग्याल, उमेश धामी, कंचन बोनाल, लक्ष्मी आदि शामिल थे।