फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाट माप विभाग ने 23 व्यापारियों का चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बाट माप विभाग ने घटतौली की रोकथाम, एमआरपी से अधिक मूल्य लेने वाले व्यापारियों के खिलाफ बेड़ीनाग और गंगोलीहाट में अभियान चलाया। इस दौरान दोनों स्थानाें पर 23 व्यापारियों का चालान किया गया। व्यापारियों पर पांच सौ से पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


बाट माप विभाग की वरिष्ठ निरीक्षक शांति भंडारी ने बताया कि घटतौली की रोकथाम, बगैर मुहर प्रयोग करने वाले व्यापारी, अमानक बाटों का प्रयोग, एमआरपी से अधिक मूल्य लेने वाले व्यापारियों के खिलाफ नौ से 16 जुलाई तक गंगोलीहाट और बेड़ीनाग में अभियान चलाया गया। करीब सौ दुकानों का निरीक्षण कर 23 व्यापारियों का चालान किया गया।

उन्होंने बताया कि घटतौली करने पर पांच मिठाई विक्रेताओं का एक-एक हजार रुपये का चालान किया गया। बगैर मुहर के दो रेस्टोरेंट और दो बेकरी का भी चालान किया। उन्होंने बताया कि गंगोलीहाट पेट्रोल पंप पर लंबे समय से घटतौली की शिकायत मिलने पर पंप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में माप सही पाई गई। पांच लीटर के माप में मुहर नहीं पाए जाने पर चालान किया गया। उन्होंने बताया कि तहसीलों में विभाग का चेकिंग अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें