फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडिंग अफसर ने एनसीसी विंग का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एनसीसी की 80 यूके बटालियन पिथौरागढ़ के कमांडिंग अफसर कर्नल पराग पांडेय ने टीएसबी राइंका देवलथल की एनसीसी विंग का निरीक्षण किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा ले चुकी कैडेट नेहा आर्या को मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति का चेक दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैडेटों को सफल और बेहतर इंसान बनने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। एनसीसी कई लाभ देती है, इनमें छात्रवृत्ति भी शामिल हैं। एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली ने बताया कि राइंका देवलथल के जूनियर विंग के कैडेट पिछले नौ वर्षों से मुख्यमंत्री और अन्य छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे हैं।

इससे पहले इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कै.कुंदन सिंह धामी ने कर्नल पराग पांडेय का स्वागत किया। इस दौरान शिवजीत सिंह, बीपी सिंह, जीएन विश्वकर्मा, ललित मोहन चौधरी, गिरजा जोशी, सुभाष वर्मा, राजेश मोहन उप्रेती, रमेश भट्ट, हरीश पांडेय, महेश पुनेठा, दीपक, सीपी पांडेय, हेमा धामी, किरन पंत, हवलदार भूपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें