मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। वन विभाग ने जंगलों की आग को रोकने एवं शिकारियों को पकड़ने के लिए दो और टीमों का गठन कर दिया है। वन विभाग की चार टीमें पहले से इस काम में लगी हैं। उपप्रभागीय वनाधिकारी एमएम भट्ट पिछले कई दिनों से यहां डेरा जमाए हैं।
भट्ट ने बताया कि पहले से गठित टीमें क्षेत्र में काम कर रही हैं। मंगलवार को पंचाचूली क्षेत्र में आग की रोकथाम और शिकारियों की धरपकड़ के लिए दो और टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि वनदरोगा महेश मर्तोलिया और वन रक्षक लक्ष्मण राम के नेतृत्व में त्रिलोक राणा, घनश्याम पांडे, रमेश लोधियाल, दया पांगती, रतन डाकिया, प्रेम राम, चंद्र सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह, त्रिलोक कोरंगा, डिगर राम, गोविंद कुमार एवं दो दैनिक श्रमिकों को पंचाचूली वन क्षेत्रों में भेजा गया है। जहां पर यह टीमें लगातार गश्त करेंगी और प्रतिदिन की रिपोर्ट उच्चाधिकरियों को देंगी। उन्होंने दावा किया कि वन विभाग के कदम उठाने के बाद जंगलों में आग की घटनाएं कम हो गई हैं।