फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों समेत महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। यहां एक महिला अपने दो बच्चों समेत घर से लापता हो गई है। थाना प्रभारी बलवंत कंबोज ने बताया कि एकता कालोनी निवासी प्रताप राम ने पुलिस में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी बहू जसमा देवी 19 जनवरी की शाम से छह साल की बेटी और चार साल के बेटे के साथ लापता है।
विज्ञापन


इस समय महिला का पति मोहन प्रसाद सीमा सड़क संगठन में कार्यरत है। परिवार के लोग अब तक महिला एवं बच्चों की मायके समेत कई स्थानों पर खोजबीन करते रहे, जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। बताया गया कि मोहन प्रसाद और जसमा देवी का विवाह आठ साल पहले हुआ था। थाना प्रभारी ने कहा कि महिला की खोजबीन शुरू कर दी गई है। उसका जल्दी पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें