फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में दो दिनी जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू हो गई है।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षाधिकारी वीपी सिमल्टी ने केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आयोजन के जिला संयोजक कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि संस्कृत साहित्य विशाल दृष्टिकोण प्रदान करता है।

प्रतियोगिता में भाग ले रहे आठों विकासखंडों के विद्यार्थियों ने संस्कृत नाटक, नृत्य की प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोहा। संस्कृत के स्पष्ट और शुद्ध उच्चारण से विद्यार्थियों की इस विषय पर पकड़ की झलक दिखी। आयोजन में कुल छह तरीके की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें नाटक, नृत्य, समूह गान, वाद-विवाद, श्लोक उच्चारण, आशु भाषण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला संयोजक कैलाश जोशी और सह संयोजक चंद्रधर पंत के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाष्कर कर्नाटक, डॉ. गीता पंत, दीपा, शांति, गोविंद शर्मा, रमेश जोशी, राम दत्त जोशी, हरीश बिष्ट, संजय पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें