फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन के भीतर कराएं वन पंचायतों के चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तहसील की 71 वन पंचायतें अब तक गठित नहीं हो पाई हैं। इससे वन पंचायतों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। एसडीएम ने 15 दिन के भीतर वन पंचायतों के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने तहसील की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान वन पंचायतें गठित न होने का मामला सामने आया। इस पर एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को पखवाड़े भर के भीतर पंचायतें गठित करने को कहा। इस दौरान आपदा की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

एसडीएम ने आपदा से निपटने के लिए राम प्रहरियों और प्रशासन के बीच समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को मौसम की हर घटना पर नजर रखने और तुरंत प्रशासन को सूचना देने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा नियंत्रण के लिए तहसील कार्यालय में कंट्रोल रूम खोलने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम ने तहसील क्षेत्र में वसूली को लेकर चिंता जताई। कहा कि वसूली की दर मानकों से कम है। इससे राजस्व विभाग की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने राजस्व अमीनों को वसूली में तेजी लाने, राजस्व उप निरीक्षकों से अपने-अपने क्षेत्रों में हर गतिविधियों पर नजर बनाए रखने, अवैध खनन और आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार रघुवीर सिंह, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें