फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप-आधार कार्डों का बंटाधार करने वाले तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में कबाड़ में मिले आधार कार्डों के मामले में पुलिस और राजस्व विभाग मामले की तह तक नहीं पहुंच पाया है। इस बीच कबाड़ी नगर से फरार हो गया है। पुलिस ने कबाड़ी के स्टोर की तलाशी ली लेकिन आधार कार्ड नहीं मिले। बहरहाल 12 आधारकार्ड पोस्टमास्टर ने अपने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में आधारकार्डों का जखीरा कबाड़ी के पास पड़े की सूचना प्रकाशित होने के बाद सरकारी तंत्र में हड़कंप मच गया था। उपजिलाधिकारी आरके पांडेय ने इस पर जांच बिठा दी। यह समाचार अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। पुलिस की पड़ताल सोमवार को भी जारी रहा। कथित रूप से आधारकार्ड जिस कबाड़ी के पास मिले थे, वह पिछले एक सप्ताह से धारचूला से बाहर बताया जा रहा है। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक ने नरेंद्र अधिकारी ने कि कबाड़ी कई दिनों से धारचूला से बाहर है।

सोमवार को उसकी कबाड़ के स्टोर कीेलाशी ली गई तो वहां आधारकार्ड नहीं मिले। कबाड़ी को लोकेशन पता की जा रही है। उधर, पोस्टमास्टर विनोद खंतवाल का कहना है कि कबाड़ में मिले आधार कार्डों में पोस्टआफिस की मुहर नहीं है। आधार कार्ड के संबंध में सभी पोस्टमैनों से पूछताछ की गई है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी हैअ। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह यह बताना मुमकिन नहीं है कि कबाड़ में किसने आधार कार्ड डाले। उन्होंने बताया कि नगर में बिखरे पड़े 12 आधार कार्ड उन्होंने अपने कब्जे में ले लिए हैं। बता दें कि डाक से ही आधारकार्ड आते हैं। इसलिए शक पोस्टल कर्मियों पर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें