फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी की व्यवस्था पुख्ता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बरसात ने दस्तक दे दी है। बावजूद इसके जिला मुख्यालय में ही पानी की निकासी की व्यवस्था पुख्ता नहीं है। ऐसे में जलभराव की स्थिति आ सकती है। जिला मुख्यालय की अधिकांश निकास नालियों में कचरा भरा है। सड़क सुधारीकरण के दौरान शहर के बैंक रोड की नालियों को कार्यदायी संस्था ने बंद कर दिया है।
विज्ञापन


बैंक रोड से ढलान में आने वाला बरसाती पानी सिल्थाम, धारचूला सड़क पर जाता है। मलबा, कंकड़ आदि सड़क पर जमा हो जाते हैं। किसी दिन तेज बारिश आई तो हालात काबू में रखने में दिक्कत आएगी। बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से कुमौड़ क्षेत्र में भी पानी सड़क पर बहता है। पुलिस लाइन के ढलान में बहने वाला बरसाती पानी कई घरों में पूर्व में घुस चुका है।

जिले के अन्य क्षेत्रों में भी निकास नालियों के बंद होने के मामले आए दिन उठते रहते हैं। निकास नाली न होने से जौलजीबी कस्बे में बारिश का पानी घुसता है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने पानी की निकासी की व्यवस्था पुख्ता न होने को गंभीर लापरवाही मानते हुए कहा कि इस दिशा में गंभीरता दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें