फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने खुद की रास्तों की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटे देवलाल गांव की महिलाओं ने रविवार को खुद रास्तों की सफाई की। महिलाओं का कहना है कि बार-बार आग्रह के बाद भी प्रशासन ने रास्ते की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया। बारिश का मौसम शुरू हो गया है और रास्तों की सफाई के लिए प्रशासन के स्तर से कोई प्रयास नहीं हुए। महिलाओं का कहना है कि जब नगर से सटे गांवों के यह हाल हैं तो अन्य स्थानों के बारे में सोचा जा सकता है।
विज्ञापन


सभासद उमा देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने रविवार को पूरे दिन गांव को जाने वाले रास्ते की सफाई की। महिलाओं का कहना है कि तमाम तरह के टैक्स तो गांव वालों पर थोपे जा रहे हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। सफाई अभियान में दीपा महर, पिंकी पालीवाल, रेखा कापड़ी, नीरू खनका, लक्ष्मी बिष्ट, जानकी धामी आदि शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें