फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगला में शराब पिलाई तो लगेगा छह हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। सीमांत तहसील के पांगला गांव में शराबबंदी को लेकर महिला और युवक मंगल दल मुखर हो गए हैं। गांव में शराब पीने या पिलाने पर अब छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


पांगला में ग्राम प्रधान देवकी बिष्ट की अध्यक्षता में आयेेजित महिला एवं युवक मंगल दल की बैठक में शराब के दुष्परिणामों पर चर्चा हुई। महिलाओं ने कहा कि शराब के बढ़ते प्रचलन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का वातावरण खराब हो रहा है। युवा पीढ़ी भी नशे की गिरफ्त में आ रही है। इसको देखते हुए शराबबंदी करने का निर्णय लिया गया।

तय किया गया कि अब गांव में शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला मंगल दल अध्यक्ष रेखा देवी ने कहा कि शराब पीने पिलाने पर अब छह हजार का जुर्माना वसूला जाएगा। बैठक में ममता देवी, गंगा देवी, अनीता, निर्मला देवी, हेमा देवी, कलावती आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें