डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिला गठन की मांग को लेकर धरना 21वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को संयुक्त घोषित जनपद संघर्ष समिति के संरक्षक डीएस पांगती की अध्यक्षता में हुई बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि सात अक्तूबर को आंदोलन को एक माह का समय पूरा हो जाएगा। सात अक्तूबर को डीडीहाट के साथ ही रानीखेत, कोटद्वार और यमुनोत्री की संघर्ष समिति की ओर से भी संयुक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। इसके बाद चारों जिलों में एक साथ उग्र आंदोलन शुरू होगा। समिति के महासचिव लोकेश भड़ ने जिला गठन नहीं होने पर आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
संरक्षक रघुनाथ सिंह चौहान ने आंदोलन के लिए आगे आ रहे युवाओं की सराहना की। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष विक्रम भाटिया, शेर सिंह साही, पुष्पा देउपा, चंचल चौहान, देवेंद्र कन्याल, ललित भंडारी, लवी कफलिया, रवींद्र बोरा आदि थे।