फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसौली ए ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रथम चेयरमैन स्वर्गीय खीम सिंह सौन फुटबॉल प्रतियोगिता में कुसौली ए ने बीएफसी को 2-1 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


शुरुआती क्षणों में बीएफसी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मनीष ने टीम के लिए शानदार गोल किया। मध्यांतर से पहले कुसौली के प्रेम ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर के बाद दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कुसौली के गौरव ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। बीएफसी को कई अवसर मिले, लेकिन खिलाड़ी उसका लाभ नहीं उठा सके।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा के प्रतिनिधि वरिष्ठ फुटबॉलर दीपक लुंठी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। निर्णायक यतीश ओझा, नवीन खत्री, गिरीश जोशी, नरेंद्र खत्री, दिनेश जोशी थे। आंखों देखा हाल खेल उद्घोषक देवेंद्र सिंह बिष्ट, दिनेश कापड़ी ने किया। इस दौरान जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, सचिव जितेंद्र माहरा, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, मोहन सिंह मेहता (रुड़की बादशाह), भूपेंद्र चौहान, किरन महर, ऋषेंद्र महर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें