फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार का पिंडदान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। फसली और ऋण माफी का वादा पूरा न होने से नाराज किसानों ने पितृपक्ष के पहले दिन मंगलवार को केंद्र और राज्य सरकार का श्राद्ध करने के साथ ही पिंडदान किया।
विज्ञापन


किसान संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष जोशी, संरक्षक शंकर राम कोहली के नेतृत्व में गांधीचौक पर एकत्र किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने किसानों के फसली और कृषि ऋण माफ करने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में हुई सभाओं में किसानों के ऋण माफ करने का वादा किया था।

सत्ता में आने के बाद भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी किसानों से किया वादा भूल गए हैं। किसानों ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजे पत्र में वादाखिलाफी और श्राद्ध करने की जानकारी दी है। इस दौरान जगदीश प्रसाद, मानी राम, देव राम, अनिल चंद, दीवानी राम, माधो चंद, कमान सिंह, जगदीश विश्वकर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें