फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के कारोबार की जानकारी पुलिस को दें

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान ने व्यापार मंडल और सीनियर सिटीजन की बैठक लेकर यातायात संचालन, नशे के कारोबार और कानून व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने किसी भी व्यक्ति को नशे के कारोबार, अवैध खनन की जानकारी पुलिस को देने को कहा। कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र पाल ने युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने पर चिंता जताते हुए कहा कि पुलिस को चरस और अन्य नशीली वस्तुओं की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाना चाहिए। युवा कोरेक्स दवा का सेवन भी नशे के लिए कर रहे हैं, इस पर भी अंकुश लगना चाहिए। व्यापार मंडल पुलिस को हरसंभव सहयोग करेगा।

लोगों ने स्टेशन पर रोडवेज की बसें नहीं आने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का भी सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से किराएदारों का सत्यापन कराने की अपील की। बैठक में खड़क सिंह भंडारी, डीएन उपाध्याय, वीरजंग पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें