फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ ब्लू फुटबाल के फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यहां चल रही राज्यस्तरीय आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को पिथौरागढ़ ब्लू की टीम ने ऊधमसिंह नगर की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले हाफ तक पिथौरागढ़ ब्लू की टीम 3-0 से आगे रही। दूसरे हाफ में भी टीम का हौसला बना रहा और मैच की समाप्ति पर पिथौरागढ़ की टीम ने 7-0 से एकतरफा मैच जीत लिया।
विज्ञापन


खेल निदेशालय के सौजन्य से और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन पर जिला खेल विभाग अनुसूचित जनजाति की ओपन वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। मैच के निर्णायक यतीश ओझा, देवेंद्र रावत, गोपाल मेहता, खगेंद्र चंद थे। प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ की टीमें भाग ले रही हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें