फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैव विविधता संरक्षण को सजग रहें लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कैलाश भूक्षेत्र संरक्षण एवं विकास पहल परियोजना की दो दिनी कार्यशाला शुक्रवार से यहां शुरू हो गई है। एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट में बच्चों को जैव विविधता संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और सभी से जैव विविधता के संरक्षण को सजग रहने की अपील की गई। अंतरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र काठमांडू के सहयोग से यह कार्यशाला जीबी पंत हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल करा रहा है।
विज्ञापन


कार्यशाला के संयोजक डॉ. रणवीर रावल ने बताया कि नेपाल और भारतीय भूक्षेत्र के बीच मैत्री संबंधों को मजबूत करने में यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी। भारतीय वन्य जीव संस्थान के डीन डॉ. गोपाल रावत ने हिमालयी क्षेत्र में पाए जाने वाले वन्यजीवों के बारे में बताया।

उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड के सदस्य एसएन रसाईली ने जैव संसाधनों की जीवन में उपयोगिता और उनके रखरखाव के बारे में जानकारी दी। कहा कि जंगलों में मिलने वाली हर वनस्पति की उपयोगिता है। चिया संस्था नैनीताल के निदेशक डॉ. पंकज तिवारी ने जैव संसाधनों की कीमतों में हो रही वृद्धि के बारे में बताते हुए कहा कि हर वनस्पति का अब महत्व बढ़ता जा रहा है, क्योंकि उनका गहन अध्ययन होने लगा है।
विज्ञापन


इससे पहले कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट की प्रधानाचार्य के रैमजे ने लोगों का स्वागत किया। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे भाग ले रहे हैं। संचालन डॉ. आईडी भट्ट और रेनू सुयाल ने किया। इस मौके पर डॉ. राजेश जोशी, डॉ. सुबोध ऐरी, डॉ. रवींद्र जोशी, डॉ. गजेंद्र, अमित बहुखंडी, रवि पाठक, अंजलि बरोला, हर्षिता बिष्ट, टीम संस्था के योगेश पाठक आदि उपस्थित थे। कार्यशाला शनिवार को भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें