फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग में ब्लाक स्तरीय खेलकूद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तीन दिनी 17वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक मीना गंगोला ने किया। उन्होंने उत्तराखंड के युवाओं को खेलकूद में मिल रही सफलताओं को भविष्य के लिए अच्छा संकेत बताया।
विज्ञापन


इस मौके पर पिछले साल के चैंपियन सुमित कुमार ने मशाल जलाकर दौड़ लगाई। 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में जीआईसी चौड़मन्या के गोपाल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में जीआईसी पांखू की भावना कार्की जीती। प्रतियोगिता में 20 कॉलेजों के लगभग 300 एथलीट भाग ले रहे हैं।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, जीआईसी बेड़ीनाग के प्रधानाचार्य हरीप्रसाद लोहिया, ब्लॉक खेल समन्वयक गंभीर बोरा, विनोद मेहरा, खड़क मेहरा आदि थे। संचालन दरपान राम ने किया। एथलीटों को जीआईसी बेड़ीनाग में ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें