फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएमएस, डीएफसी की टीम का सेमीफाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। स्व. प्रेम सिंह टोलिया मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में जेएमएस और डीएफसी की टीमों ने अपने अपने क्वाटर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


जीआईसी मैदान में खेली जा रही फुटबाल प्रतियोगिता के पहले क्वाटर फाइनल में जेएमएस और ओगला फुटबाल क्लब के बीच मुकाबला हुआ। मैच के शुरुआत से ही जेएमएस की टीम ओगला पर हावी रही। पहले हाफ के 15वें मिनट में जेएमएस के योगेश ने एक बेहतरीन पास को गोल में बदल कर बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी जेएमएस की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन जारी रखते हुए शुभम और लक्ष्मण के गोल की मदद से 3-0 से मुकाबला जीत लिया। ओगला की टीम कोई गोल नहीं कर पाई।

दूसरे क्वाटर फाइनल मुकाबले में डीएफसी ने वाईएफसी को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक की भूमिका में पंकज टोलिया, लाइनमैन टीनू और कृष्णा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें