फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य वित में कटौती से भड़के प्रधानों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ग्राम प्रधानों ने राज्य वित्त में की गई 65 प्रतिशत की कटौती के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रधानों ने कटौती वापस लेने समेत कई मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह वल्दिया की अध्यक्षता में बैठक करने के बाद कलक्ट्रेट पहुंचे ग्राम प्रधानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा कि राज्य वित्त मद में 65 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है, इससे ग्राम पंचायतों में काम नहीं हो पा रहे हैं। राज्य वित्त में की जा रही कटौती को तत्काल बंद किया जाए। मनरेगा के मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता है। मजदूरों को अवशेष मजदूरी का भुगतान किया जाए। प्रधानों ने बीएडीपी के कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराने, पेयजल योजनाओं के निर्माण में ग्राम पंचायतों को भागीदारी देने की मांग की है।

ग्राम प्रधानों ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर तीन जुलाई को विकासखंड कार्यालय मूनाकोट में तालाबंदी करने का एलान किया है। इस दौरान सिलोली के प्रधान लीलांबर जोशी, गौरीहाट की प्रधान चंद्रकला, रज्यूड़ा की प्रधान कमला देवी, सिरकुच के प्रधान किशन राम, मड़खड़ायत की प्रधान जानकी देवी, गेठीगाड़ा की प्रधान देवकी देवी, प्रधान दिगांस हीरा देवी, प्रधान भड़कटिया योगेश जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें