फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप में बच्चों ने ‘मन की कहानी’ लिखी

विज्ञापन
विज्ञापन
समर कैंप में बच्चों ने ‘मन की कहानी’ लिखी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। एनको की ओर से यहां संचालित समर कैंप में बच्चों ने ‘मन की कहानी’ लिखी। ज्यादातर बच्चों ने मां को समर्पित कहानियां लिखी। मां कैसे सुबह जल्दी उठकर उनको स्कूल के लिए तैयार करती है, नाश्ता बनाती है, होमवर्क चेक करती है और फिर स्कूल से आने तक किस तरह उनका इंतजार करती है। हर बच्चे की मां की प्रति एक समान धारणा है। कुछ बच्चों ने दोस्तों के साथ खेलने में आने वाले आनंद पर कहानी लिखी।

कैंप में बृहस्पतिवार को बच्चों को अपने मन की कहानी लिखने को दी गई थी। बच्चों की अभिव्यक्ति और रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया। एनको के अध्यक्ष ललित पंत ने बताया कि उनकी संस्था विंटर और समर कैंपों का पिछले कई वर्षों से आयोजन कर रही है। दस दिन के कैंप के दौरान बच्चों को कहानी लेखन, चित्रकला, विभिन्न प्रकार के खेलों की जानकारी दी जा रही है। बाद में बच्चों ने नृत्य का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद बच्चों ने पुरानी वस्तुओं से खिलौने तैयार करने की कला भी सीखी। इस समय बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां हैं। इस कारण कैंप में भारी भीड़ हो रही है। कैंप के संचालन में दीपा मेहरा, पुष्पा लोहिया, शमी बेगम, मीनाक्षी पंत आदि सहयोग दे रहे हैं। समापन के दिन बच्चों को ट्रैकिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें