फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 यात्रियों ने नैनीसैनी-देहरादून के लिए हेलीकॉप्टर से किया सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
विमान में आई गड़बड़ी के कारण हेरिटेज कंपनी ने बुधवार को नैनीसैनी और देहरादून के बीच हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की। बुधवार को छह चक्कर में कुल 18 यात्रियों को पिथौरागढ़ और देहरादून पहुंचाया गया। नैनीसैनी एयरपोर्ट पर खड़े विमान को भी इंजीनियरों ने ठीक कर दिया है।
विज्ञापन

23 दिसंबर को तकनीकी खराबी के कारण नैनीसैनी एयरपोर्ट से देहरादून के लिए अंतिम उड़ान रद्द की थी। 24 दिसंबर को सभी फ्लाइट रद्द रहीं। इससे टिकट बुकिंग करा चुके यात्रियों की खासी फजीहत हुई थी। बुधवार को कंपनी के इंजीनियर हेलीकॉप्टर से नैनीसैनी पहुंचे। इंजीनियरों की टीम ने विमान की जांच कर तकनीकी खामी को दूर किया। इस दौरान जिन यात्रियों की बुधवार की बुकिंग थी उन्हें नैनीसैनी और देहरादून के बीच हेलीकॉप्टर से यात्रा कराई गई।
उपजिलाधिकारी एवं एयरपोर्ट अधिकारी तुषार सैनी ने बताया कि बुधवार को 18 यात्रियों ने हेलीकॉप्टर से यात्रा की। विमान में आई तकनीकी गड़बड़ी को दूर कर दिया गया है। डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद विमान का संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया विमान के संचालन तक हेलीकॉप्टर से ही नैनीसैनी से देहरादून के लिए हवाई सेवा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें