पिथौरागढ़/मुनस्यारी। सीमांत जिले में हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के चलते एक दिन में पारा चार डिग्री नीचे तक लुढ़क गया है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। अभी बारिश की संभावना बनी हुई है।
क्षेत्र में रविवार को तापमान 26 डिग्री पहुंच गया था। सोमवार को एक डिग्री पारा लुढ़का। मंगलवार को सुबह से तेज धूप खिली, लेकिन दोपहर में रिमझिम बारिश हुई। इससे पारा लुढ़क कर 21 डिग्री पर पहुंच गया।
तापमान में गिरावट के चलते लोगों ने गर्म कपड़े फिर से निकाल लिए। उधर, डीडीहाट, बेड़ीनाग, अस्कोट में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। मुनस्यारी में दोपहर को बारिश होने से क्षेत्र में ठंड फिर से लौट आई है।