फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तेर रंगाली पिछोड़ी, सुवा थल की बाजार’.....

Tue, 16 Apr 2019 10:55 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , थल (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
थल मेले में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
पौराणिक थल मेले की आखिरी शाम संस्कार सांस्कृतिक दल प्रकाश बिष्ट एंड पार्टी अल्मोड़ा के नाम रही। सांस्कृतिक दल ने पंयारी, छपेली, न्यौली, चांचरी, झोड़े, नेपाली, जौनसारी और गढ़वाली गीत पर आधारित ‘जय भोले बाबा ध्यान धरो, ‘गांगुली लस्को कमर’ और ‘तेर रंगाली पिछोड़ी, सुवा थल की बाजार’ पर नृत्य पेश किए।
विज्ञापन


स्टार नाइट में कुमाऊंनी लोक गायक गोविंद दिगारी ने ‘लट्टी पट्टी मैं थामुलो’, प्रहलाद महरा ने ‘मेरी गोपुली त्वेकनि अपन मुलक लिजोल’, दीपा नगरकोटी, महिपाल मेहता, मनोहर आर्या, चंद प्रकाश ने कई गीत पेश किए।

कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सोबना सिंह ‘खूंटू की पाजेब बजा दे’ गीत पर मोहक नृत्य पेश किया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह मेहता, विशिष्ट अतिथि डॉ.आशा जोशी, चांदनी इंटरप्राइजेज के निर्माता नवीन टोलिया, जिला पंचायत सदस्य सपना सत्याल, अवर अभियंता मुकेश सिंह, जगजीवन कन्याल, सुरेंद्र सिंह पांगती, टीएस चुफाल, गिरजा शंकर जोशी, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के संयोजक हरीश चुफाल, चंदन कोश्यारी ने आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन


मेला समिति के अध्यक्ष देवराज सत्याल ने सहयोग के लिए आभार जताया। मेला समिति के व्यवस्थापक दिनेश चंद्र पाठक, सचिव अर्जुन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष प्रवीण जंगपांगी में कलाकारों व अतिथियों को समिति का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समापन समारोह का संचालन कृष्ण गोपाल पंत, नरेश जोशी, ललित मोहन बिष्ट और हिमाद्रि बृजवाल ने किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें