पिथौरागढ़। स्पेशल कंपोनेंट प्लान के अंतर्गत आयोजित अनुसूचित जनजाति के बालकों के एथलेटिक्स खेल के दस दिनी विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कै. धरम चंद और विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य जीत सिंह ज्याला ने प्रशिक्षण का समापन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रेक शूट, जूते, प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी, खेल समन्वयक निर्मल भट्ट, युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, जनार्दन उप्रेती, जुगल किशोर पांडेय, एमडी पंत, संतोष चंद, प्रकाश थापा, दिनेश पाटनी, महेंद्र सिंह सिर्खाल, सरोज आदि मौजूद रहे।