डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में ओल्ड स्टार ने हाट क्लब और तल्ला जोहार ने जेएमएस ‘बी’ की टीम को पराजित किया।
जीआईसी के खेल मैदान में बुधवार को मुख्य अतिथि वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर साह ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। पहले मुकाबले में ओल्ड स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट पर 115 रन बनाए। हाट क्लब की टीम महज 70 रन पर आउट हो गई।
ओल्ड स्टार के नितिन चौहान ने 28 रन बनाकर दो विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में तल्ला जोहार 12 ओवर में आठ विकेट पर 90 रन बनाए। जेएमएस ‘बी’ की टीम 60 रन पर ही सिमट गई। अंपायर सोनू, जयदीप पोखरिया रहे।
आंखों देखा हाल जगदीश अकेला, संजय चौहान, सौरभ साह ने सुनाया। इस मौके पर मंटू बोरा, सोनू, गोलू मेहता, सुनील साह, विक्रम बिष्ट समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।