फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। भारत सरकार के प्रचार-प्रसार मंत्रालय की ओर से ब्लॉक संसाधन केंद्र में गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने अपने आसपास सफाई रखने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जीएस फर्त्याल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कहा कि अपने आसपास का परिवेश स्वच्छ होगा तो बीमारियां भी दूर रहेंगी। उन्होंने गांव के रास्तों, पेयजल स्रोतों को भी स्वच्छ रखने का अनुरोध किया।

इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा, बौन के किशन राम, बाल विकास परियोजना अधिकारी गायत्री कुटियाल, प्रधान खुमती गोपाल सिंह दुग्तू, कुंदन सिंह धामी, पूरन सिंह ग्वाल, गणेश नबियाल, भीम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें