फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्तोली में डेढ़ महीने से पानी की बूंद नहीं टपकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील निर्तोली गांव में दो जुलाई के बाद से पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। बुधवार को लोगों ने गांव में खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान और पेयजल निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


एनएसयूआई के ब्लाक अध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में गांव के लोगों ने सूखे पड़े पेयजल स्टेंड के सामने प्रदर्शन किया। गांव के लोगों का कहना था कि दो जुलाई की अतिवृष्टि में गांव को पेयजल सप्लाई करने वाली दो योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई। गांव के 25 परिवार पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन जल संस्थान और पेयजल निगम ने अब तक पेयजल योजनाओं की मरम्मत नहीं की। कहा कि गांव के लोगों को कई किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है।

कई बार पेयजल संकट का मामला अधिकारियों का सामने उठा दिया है, लेकिन योजना की मरम्मत नहीं की जा रही है। योजना की मरम्मत नहीं हुई तो लोग बंगापानी तहसील कार्यालय परिसर में धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन में धनी देवी, जयंती देवी, भगत सिंह, मनोहर सिंह, भगवान सिंह, जय सिंह, चंद्र सिंह, कृपाल सिंह शामिल थे।
विज्ञापन


डीडीहीट पेयजल योजना को 13 करोड़ जारी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। थल-डीडीहाट लिफ्टिंग पेयजल योजना के लिए शासन से शेष 13 करोड़ की धनराशि कर दी है। विधायक विशन सिंह चुफाल का कहना है कि जल निगम को पेयजल योजना का कार्य 31 मार्च से पूर्व कर लेने के निर्देश दिया गया है।

2011 में थल-डीडीहाट लिफ्टिंग पेयजल योजना के लिए 10 करोड़ रुपये भी जारी किए गए थे। पिछले एक वर्ष से योजना का कार्य ठप था। चुफाल ने बताया कि योजना में शासन स्तर से जल निगम को शेष 13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर हस्तांतरित कर दी है। अब योजना का कार्य छह माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें