फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए गेठिगाड़ा में कूड़ेदान बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट विकासखंड केे ग्राम पंचायत गेठिगाड़ा ने इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पर सभी ग्रामीणों को कूड़ेदान बांटे। अक्तूबर में गांव के लोगों में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए स्वच्छ पास-पड़ोस प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन


महाकाली नदी के किनारे बसा गेठिगाड़ा गांव जिले में अन्य पंचायतों के लिए मिशाल है। इस वर्ष 15 अगस्त को गांव के सभी परिवारों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत जैविक और अजैविक कूड़ादान बांटे गए। पहले भी ग्राम प्रधान देवकी गोबाड़ी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के समानांतर हमारी बेटी, हमारी शान योजना चला चुकी हैं, जिसमें बेटी के पैदा होने, शादी होने और नई दुल्हन के गांव आने पर उपहार स्वरूप निश्चित धनराशि दी जाती है।

गांव के सरपंच पुष्कर गोबाड़ी, भीम सिंह, धन सिंह, हर सिंह, देवराम, बलवंत सिंह, इंद्र सिंह और दीवान सिंह ने मिलकर गांव में नशा उन्मूलन के लिए भी अभियान चलाया। गांव के सरपंच पुष्कर गोबाड़ी ने बताया अक्तूबर में गांव में स्वच्छ पास पड़ोस प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें समूह बनाकर सफाई के कार्यों का सर्वे किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार स्वरूप 25 हजार और द्वितीय को 15 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें