फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट जिला गठन को लेकर लोग फिर मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट। डीडीहाट जिले की मांग को लेकर क्षेत्र की जनता फिर मुखर हो गई है। बुजुर्ग और युवाओं ने सरकारों पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए जिला गठन को लेकर सभी क्षेत्रवासियों से एक मंच पर आने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर डीडीहाट में हुई बैठक में विभिन्न संगठनों के लोग एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2009 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने डीडीहाट जिला गठन की घोषणा की थी, लेकिन अब तक डीएम, एसपी की तैनाती नहीं की है। कहा कि 19 अगस्त को जिला बनाओ वर्किंग कमेटी का गठन होगा। इसके बाद गांवों में जाकर युवक एवं महिला मंगल दल और ग्रामीणों से संपर्क किया जाएगा।

सितंबर पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुनाथ चौहान, लोकेश भड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष कवींद्र साही, हाट के पूर्व प्रधान धन सिंह कफलिया ने भी विचार रखे। बैठक में लवी कफललिया, ललित भंडारी, दान सिंह, महेश चंद्रपंत, मनोज साह, योगेश बृजवाल, अजीत डसीला, कमल जोशी, दान सिंह कन्याल, पूर्व प्राचार्य डीएस पांगती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें