फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित आंवलाघाट योजना से नहीं मिल पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नवनिर्मित आंवलाघाट योजना से रविवार को नगर वासियों को पानी नहीं मिल पाया। इसकी वजह पेयजल लाइनों में जंक लगना है। इससे अधूरी तैयारी को लेकर जल निगम को खासी किरकिरी का सामना करना पड़ा है। अब निगम लाइनों की सफाई में जुट गया है। लाइनों की सफाई में सोमवार शाम तक का वक्त लग सकता है। अब नगरवासियों को मंगलवार से पानी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रविवार को आंवलाघाट योजना से नगर में पेयजल आपूर्ति होनी थी। इससे पहले शनिवार को जल निगम ने मोस्टामानू स्थित पांच एमएडी क्षमता वाले पेयजल टैंक को भर लिया था। निगम ने रविवार को जैसी ही लाइनें खोली, नलों से लाल पानी आने लगा। इससे पता चला कि लाइनों में जंक लग चुका है। दरअसल निगम आंवलाघाट योजना के निर्माण के दौरान दो साल पहले ही नगर के कई हिस्सों में लाइनें बिछा चुका है। लंबे समय से निष्प्रयोज्य पड़ी इन लाइनों में जंक लग गया। इसके बाद आंवलाघाट से नगर के लिए पानी की आपूर्ति रोक दी गई।

जल संस्थान के ईई विशाल कुमार ने बताया कि लाइनों में जंक लगने से आपूर्ति नहीं हो पाई। इससे नगरवासियों के बीच पेयजल किल्लत की समस्या बनी रही। इधर, लाइनों में जंक का पता लगने पर निगम हरकत में आ गया। इसके बाद लाइनों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। निगम के ईई आरएस धर्मशक्तू ने बताया कि लाइनों से जंक की सफाई की रही है। सोमवार शाम तक लाइनों की सफाई हो जाएगी। इसके बाद मंगलवार से निर्बाध आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें