फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टीगांव वार्ड में पानी का हाहाकार

Sun, 15 Apr 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग के भट्टीगांव में पिकप से बंटता पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेड़ीनाग नगर पंचायत के भट्टीगांव वार्ड में इन दिनों पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। गर्मी बढ़ने के साथ प्राकृतिक स्रोतों में पानी घटता जा रहा है।

विज्ञापन


इस वार्ड के कन्नागेर में जल संस्थान द्वारा लगाए गए स्टैंड पोस्टों में लंबे समय से पानी नहीं आ रहा है। इस पर जल संस्थान सप्ताह में एक बार टैंकर अथवा पिकप वाहन से पानी की सप्लाई कर रहा है, जो नाकाफी साबित हो रहा है। रविवार को भी भट्टीगांव में पिकप वाहन से पानी बंटवाया गया। भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को मात्र दो-दो बर्तन पानी दिया गया। गांव की मालती देवी, मंजू देवी, पुष्पा देवी, धनुली देवी, मधुली देवी आदि ने कहा कि पेयजल लाइन ठीक नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, जल संस्थान के अवर अभियंता महेश रौतेला ने कहा कि इस वार्ड में गोरघटिया लिफ्ट पेयजल योजना से पूर्व में ग्रामीणों के लिए स्टैंड पोस्ट लगाए गए थे। इन दिनों वार्ड के एक हिस्से में पानी नहीं चल रहा है। लाइन की मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जा चुका है। बजट आने पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तब तक टैंकर से पानी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें