फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में लेफ्टीनेंट बने मोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सैन्य परंपराओं वाले परिवार के मोहित बिष्ट सेना में लेफ्टीनेंट बन गए हैं। मोहित के दादा सूबेदार लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने देश के लिए तीन लड़ाइयां लड़ी हैं। वर्ष 1932, 65 और 71 की लड़ाई में शामिल रहे सूबेदार बिष्ट वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में बारूदी सुरंग की चपेट में आने से घायल हो गए थे। मोहित के छोटे भाई मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


मोहित 10 मार्च को आफीसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में पासआउट हुए हैं। पासआउट परेड में मोहित को स्वार्ड ड्रिल, बेनेट फाइटिंग, क्रासकंट्री, बास्केटबाल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अवार्ड दिया गया। पासिंग आउट परेड में मोहित के दादा सूबेदार लक्ष्मण सिंह बिष्ट, पिता एडवोकेट कृष्ण सिंह बिष्ट, मां पूर्व सभासद हेमा बिष्ट, चाचा शिक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, मामा आईसीआईसीआई बैंक दिल्ली में उप प्रबंधक गोविंद सिंह दिगारी मौजूद थे।

मूल रूप से डुंगरी (रोड़ीपाली) के रहने वाले मोहित का परिवार पिथौरागढ़ नगर के कृष्णापुरी में रहता है। यहां परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें