फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14वां कैलाश मानसरोवर यात्री दल धारचूला पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीडीहाट। पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण शुक्रवार को डीडीहाट में रोके गए कैलाश मानसरोवर यात्रियों के 14वें दल को शनिवार को रोड खुलते ही आधार शिविर धारचूला को रवाना कर दिया गया। अपराह्न 2.20 बजे दल में शामिल 54 यात्री आधार शिविर धारचूला पहुंच गए हैं। इस दल के कार्यक्र म में एक दिन का अंतर आ जाने के कारण अब इन्हें रविवार को धारचूला से सिर्खा पड़ाव ले जाने के बजाए एक पड़ाव आगे गाला पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


सड़क बंद होने के कारण आधार शिविर धारचूला में रोके गए कैलाश मानसरोवर यात्रियों के दसवें दल को शनिवार को अपराह्न 3.55 बजे पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह को रवाना किया गया। इस दल के यात्री पिथौरागढ़ में रुके हैं। यह दल यात्रा पूरी कर लौट रहा है। रविवार की सुबह दल के सदस्य जागेश्वर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे। भारत तिब्बत सीमा पुलिस की सातवीं वाहिनी मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश यात्रा पर गए 11वें दल के सदस्य शनिवार को तिब्बत के कुगू में, 12वें दल के सदस्य तिब्बत के दार्चिन में हैं।

13वें दल के 46 सदस्यों का आज गुंजी में स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इसमें सभी यात्री फिट पाए गए। यात्रियों ने इससे पहले गुंजी के मानसरोवर वन में पौधरोपण किया। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इस कारण यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। अब तक नौ दल यात्रा पूरी कर दिल्ली लौट चुके हैं। इस बार कुल 18 दल कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें