फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी मोड अस्पताल के कर्मी फिर हड़ताल पर

Sat, 05 Aug 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी में प्रदर्शन करते पीपीपी मोड अस्पताल के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीपीपी मोड से संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने अस्पताल प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए शनिवार से फिर हड़ताल शुरू कर दी है। अस्पताल का संचालन बरेली का गंगाशील अस्पताल करता है। 27 जुलाई को कर्मचारियों ने इस लिखित आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया था कि चार अगस्त तक हर कर्मचारी के खाते में दो-दो महीने का वेतन आ जाएगा। कर्मचारी चार अगस्त की रात तक खाते में वेतन की राशि आने का इंतजार करते रहे। जब वेतन की धनराशि खाते में नहीं आई तो शनिवार से कर्मचारी फिर बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि उनको गंगाशील प्रबंधन ने चार महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया है। सभी कर्मचारी बेहद आर्थिक संकट की स्थिति से गुजर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि वह काफी दूर से आकर इस इलाके में सेवाएं दे रहे हैं। जब समय पर वेतन नहीं मिलेगा तो कर्मचारी कैसे काम करेंगे। इस दौरान गजेंद्र टोलिया, जितेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, बलवंत सिंह, जगदीश जोशी, मनोज द्विवेदी, रश्मि वल्दिया, मंजुला समेत करीब 40 कर्मचारी मौजूद थे।

वहीं, अस्पताल के प्रबंधक उत्कर्ष गंगवार का कहना है कि शुक्रवार को इंटरनेट सेवा में खराबी आने के कारण कर्मचारियों के खातों में धनराशि नहीं पड़ पाई। उनका कहना है कि इंटरनेट सेवा में सुधार आते ही पैसा खातों में जमा हो जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से आंदोलन का रास्ता छोड़ने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें