फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प लिया। शंखनाद संस्था के कार्यकर्ताओं ने प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई की।
विज्ञापन


जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी के दौला और सिटी शाखा में पहल संस्था के विज्ञान संचार केंद्र की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मानस एकेडमी दौला में इंटर के विद्यार्थियों के बीच हुई विचार गोष्ठी में योगेश सिंह ने जल सुरक्षा, हर्षिता उप्रेती ने प्रदूषण, कुणाल नगरकोटी ने पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभाव, आभा रावल ने पर्यावरण सुरक्षा, माहिनूर अंसारी ने विज्ञान का जीवन पर प्रभाव विषय पर विचार रखे। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 7 की दीक्षा शर्मा, कक्षा 6 के विवेक कार्की, भूमिका पहले तीन स्थान पर रहे। विद्यालय के संस्थापक डॉ. अशोक पंत ने कहा कि पृथ्वी का संरक्षण करना हर किसी का पहला धर्म है। प्रधानाचार्य मीनू भट्ट, ममता पंत, उप प्रधानाचार्य सुनीता रावत, प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र बोहरा मौजूद थे।

सोरवैली पब्लिक स्कूल में सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह ने प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से पृथ्वी के लिए खतरा उत्पन्न हो रहा है। प्रधानाचार्य लीलावती जोशी ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ पृथ्वी के संरक्षण के लिए आगे आना होगा। घर, परिवार के लोगों को पृथ्वी के संरक्षण की सीख देनी होगी। ललित पाटनी, दीपक बिष्ट, सुंदर सिंह मनौला, सीमा जोशी, लक्ष्मी भट्ट, सुचित्रा भंडारी, मंजू रजवार, सरिता दिगारी, कुशल सिंह सामंत मौजूद थे। पिथौरागढ़ महाविद्यालय के भू विज्ञान विभाग के नेतृत्व में पृथ्वी दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने विद्यार्थियों को पृथ्वी के संरक्षण की शपथ दिलाई। विभागाध्यक्ष हर्षिता जोशी, प्राध्यापक प्रोफेसर दीपक पंत, सुनीता खोलिया ने विचार रखे। केेएमवीएन गेस्ट हाउस के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में योग प्रशिक्षक दीक्षित पांडे, दिनेश जोशी, धनंजय जोशी. काजल जोशी, दीप्ति पांडेय, सोनालिका भट्ट, भावना शर्मा आदि ने पौधा रोपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें