फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की आगोश में नदी, घाटी के किनारे वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/अस्कोट। नदी, घाटी के किनारे रहने वाले लोग इन दिनों कोहरे की समस्या का सामना कर रहे हैं। इन इलाकों में सुबह 11 बजे बाद ही धूप आ रही है। रामेश्वर, घाट, थल, जौलजीबी क्षेत्र के जमतड़ी, गर्जिया, जौलजीबी, बगड़ीहाट, तीतरी, बैड़ा, जोग्यूड़ा आदि गांवों के लोग कोहरे की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


जाड़ों के दिनों में नदियां के ऊपर कोहरे की चादर फैल जाती हैं। धूप आने के बाद कोहरा आसमान की ओर जाने है। इसके बाद कोहरा ऊंचाई वाले क्षेत्रों को भी अपनी आगोश में ले लेता है। कोहरे से निपटने के लिए वाहनों में लाइट जलानी पड़ती है। महाकाली, गोरी के साथ ही रामगंगा और सरयू में भी कोहरा लग रहा है। सुबह 11 बजे बाद ही कोहरा छंटता है। कोहरे के दौरान ठंड का भी प्रकोप रहता है। जनवरी तक इसी तरह के हालात रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें