फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारी के स्वास्थ्य में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सड़क निर्माण की मांग के लिए पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे भैरवदत्त पाठक हालत बिगड़ती जा रही है। उनका वजन चार किलो से अधिक घट गया है। शनिवार को भी महरी धर्मशाला में ग्रामीण अनशन और धरने पर डटे रहे। उन्होंने सरकार पर ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


संघर्ष समिति की वरिष्ठ सदस्य आशा देवी ने कहा कि आंदोलनकारियों का मनोबल तोड़ने के प्रशासन के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। बता दें कि ग्रामीण हलियाडोब-दशौली-लछीमा-ओखरानी-नाचनी मार्ग संघर्ष समिति के बैनर तले निर्माणाधीन सड़क के शेष भाग की वित्तीय स्वीकृति की मांग को लेकर पिछले 54 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। धरने पर देवीदत्त पाठक, मुकेश राम, आनंद राम, मोहन पाठक, रेवाधर पाठक, बसंत बल्लभ पाठक, कमल पाठक आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें