फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग में बदला महिला अस्पताल

Sat, 07 Apr 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महिला चिकित्सालय के गेट में फंसा आपातकालीन वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय निजी वाहनों की पार्किंग में तब्दील हो गया है। अस्पताल परिसर में दोपहिया और चौपहिया वाहन दिन भर खड़े रहते हैं। इससे मरीजों के साथ ही एंबुलेंस को भी आवाजाही में परेशानी हो रही है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस से अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निर्मला पुनेठा ने बताया कि अस्पताल परिसर में लंबे समय से निजी वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इस कारण आपातकालीन सेवा वाले वाहनों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। अस्पताल की एंबुलेंस और मरीजों के वाहन देर तक जाम में फंस रहे हैं। इससे मरीजों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उनका कहना है कि अस्पताल परिसर में स्टाफ के अलावा दस अन्य आपातकालीन वाहन ही खड़े किए जा सकते हैं, लेकिन यहां अन्य वाहन खड़े होने से परेशानियां हो रही है। डॉ. पुनेठा ने बताया कि अवैध पार्किंग पर कार्रवाई को लेकर अब पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। इस मामले में एसपी अजय जोशी का कहना है कि अस्पताल में अवैध पार्किंग पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


अस्पताल में फंसी एंबुलेंस 
अस्पताल में अवैध पार्किंग रोगियों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। शनिवार को प्रसव के लिए एक मरीज को लेकर आया 108 वाहन काफी देर तक अस्पताल परिसर में फंसा रहा। बाद में तीमारदारों ने किसी तरह दोपहिया वाहनों को किनारे कर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें