फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में चार से छह नवंबर तक होगा 15वां भाषा सम्मेलन

Thu, 28 Sep 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर पालिका सभागार में बृहस्पतिवार को कुमाऊंनी भाषा के साहित्यकारों और भाषा प्रेमियों की बैठक हुई। बताया गया कि कुमाऊंनी भाषा साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति कसारदेवी अल्मोड़ा की ओर से चार से छह नवंबर तक पिथौरागढ़ में 15वें कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से डाॅ. हयात सिंह रावत, डाॅ. तारा सिंह व भुवन जोशी को आयोजन समिति के संरक्षक का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा संयोजक डाॅ. अशोक पंत, सह संयोजक डाॅ. दीप चौधरी, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, सह कोषाध्यक्ष डाॅ. पीतांबर अवस्थी एवं प्रमिला बोरा, सचिव जनार्दन उप्रेती जन्नू दा, सहसचिव डाॅ. किशोर पंत, मीडिया प्रभारी नीरज चंद्र जोशी, पंजीकरण प्रभारी मोहन जोशी, राजीव जोशी, दिनेश भट्ट, आशा सौन और भोजन जलपान प्रभारी मथुरादत्त चौसाली को बनाया गया।
कार्यक्रम निर्धारण समिति के सदस्य महेश पुनेठा, चिंतामणि जोशी, डाॅ. सरस्वती कोहली, मोहन जोशी एवं राजीव जोशी चुने गए। पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने सम्मेलन के आयोजन के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता डाॅ. अशोक पंत ने की। वहां पहरू कुमाऊंनी पत्रिका के संपादक डाॅ. हयात रावत, डाॅ. आनंदी जोशी, प्रकाश पुनेठा, गजेंद्र बोहरा, लाल सिंह रावत, मदन सन्याल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें