डीडीहाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नंदा महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। महोत्सव के अंतिम दिन छलिया दलों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। भगनौल प्रतियोगिता में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
रामलीला मैदान में पांच दिवसीय महोत्सव की स्टार नाइट कुमाऊंनी लोक गायक गोविंद दिगारी, नीरज चुफाल, कैलाश कुमार और चंद्र प्रकाश के नाम रही। मैं जाछू कमला काली गंगा पारा गाने... पर दर्शक ने जमकर डांस किया। कैलाश कुमार ने खिड़की में बैठी रौली..., गोविंद दिगारी ने फुलका पत्योली, लटी पटी मैं थामुलाे रिती हिटली... गीत गाया।
हनी डांस ग्रुप, जोहार जनजाति संगठन, हिमालयन सैफ्रोन ग्रुप, अभिलाषा एकेडमी, विद्यासागर इंटर काॅलेज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा। समापन की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा रहीं। इस मौके पर लकी ड्रॉ के भी इनामों की घोषणा भी गई गई। महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष डीएस पांगती और सचिव संजय पंत ने सभी का आभार जताया।